IQNA

6:19 - August 30, 2011
समाचार आईडी: 2179028

अमेरिकी मुसलमान ईद अल फित्र,के दिन गैर मुसलमानों के मेज़बान हैं:

अंतर्राष्ट्रीय समूह: अमेरिकी मुसलमान 29 अगस्त मंगलवार को ईदअल फित्र के साथ मस्जिदों और इस्लामी केन्द्रों के दरवाजे़ खोल कर गै़र मुसलमानों के मेज़बान होंगे.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)वेबसाइट «APIC»के हवाले से, «Naim बेग" उत्तर अमेरिका इस्लामी सभा (ICNA) के प्रवक्ता ने यह बताते हुए कि ईदअल फित्र के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में दरवाजे़ खुले होने का दिन मनाया जाएगा,कहा: चूंकि हम 11 सितम्बर हमलों की घटनाओं के कगार पर हैं,इरादा रखते हैं कि खुले दरवाजे़ दिवस मना कर और मस्जिदों तथा इस्लामी केन्द्रों में नागरिकों को आमंत्रित कर के उन्हें इस्लाम का असली चेहरा और शिक्षण दिखाऐं.
उन्हों ने आगे कहा गैर मुस्लिम नागरिकों के साथ संपर्क स्थापित करना और उन्हें मुसलमानों के साथ उपस्थिति होने का मौक़ा प्रदान करना इस्लाम के प्रति पूर्वाग्रहों को रोकने का एक महत्वपूर्ण तरीक़ा है.
इस ज़िम्मेदार अधिकारी ने अपने भाषण के अन्य भाग में बताया:कि मस्जिदों और इस्लामी केन्द्रों के दरवाजे़ खुले रहने के दिन से संबंधित विज्ञापनों का प्रसारण कुछ दिनों तक है जो संयुक्त राज्य भर के शहरों में शुरू होगया है, और संघों और मस्जिदों के अधिकारियों ने इस परियोजना में भाग लेने के लिए अपनी तैयारी की घोषणा कर दी है.
851818

captcha