IQNA

6:07 - September 05, 2011
समाचार आईडी: 2181346

अरब लीग द्वारा फ़िलिस्तीन की संयुक्त राष्ट्र में सदस्यता का समर्थनः

इंटरनेशनल ग्रुप: नबील अल अरबी, अरब लीग के महासचिव,ने परसों,3 सितम्बर,को इस लीग द्वारा संयुक्त राष्ट्र में फ़िलिस्तीन की आधिकारिक सदस्यता का समर्थन करने के निर्णय के बारे में ख़बर दी.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेब्साइट french.cri के अनुसार, एक बैठक में जो 3 सितम्बर को काहिरा मिस्र की राजधानी में आयोजित की गई थी;नबील अल अरबी अरब लीग के महासचिव ने मोहम्मद कामिल अम्र, मिस्र के विदेश मंत्री,जान पिंग,अफ़्रीक़ी संघ के आयोग के अध्यक्ष और समीर बेक,इस्लामी सम्मेलन संगठन के उप महासचिव के साथ मिल कर संयुक्त राष्ट्र में फ़िलिस्तीन की अधिकारी सदस्यता का समर्थन किया.
उन्होंने कहाःमैं ने हाल के महीनों में कई यूरोपीय देशों के अधिकारियों के साथ मुलाक़ात और बातचीत की है और उनमें से ज्यादातर लोगों की राय संयुक्त राष्ट्र में फ़िलिस्तीन की अधिकारी सदस्यता के बारे में सकारात्मक है.
नबीलअल अरबी ने कहा:संयुक्त राष्ट्र में फ़िलिस्तीनी सदस्यता के बारे में इजराइली धमकियों से डरना नहीं चाहिए.
854155
captcha