ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने संयुक्त अरब अमीरात प्रकाशित अखबार'दारूल ख़लीज" के अनुसार उद्धृत किया कि 5 सितम्बर सोमवार के दिन मुबारक का निचली न्यायालय का तीसरा सत्र अधूरा रह गया और आज काहिरा की न्यायालय के अध्यक्ष का निर्णय स्थगित हो गया मिस्री प्रदर्शनकारियों का क़त्ले आम इसराइल को गैस निर्यात करना और वित्तीय दूषण इसका आरोप मुबारक और उसके साथियों पर है
आज काहिरा की अदालत"मोहम्मद रफत"की अध्यक्षता में गठित होगी और इस दौरान होस्नी मुबारक और उसके दो बेटों"आला"और"जमाल" और मिस्र से भाग निकले "हुसैन सालिम"और मुबारक के समय के आंतरिक मंत्री"हबीब अल आदली, और इसक अलावा मिस्र के अपदस्थ तानाशाह के सहयोगियों में से छह लोगों पर मुक़दमा चलेगा
होस्नी मुबारक के मुक़दमे की तीसरी बैठक बग़ैर मीडिया के सोमवार को 11 घंटे से अधिक समय तक चली और जिसमें मुबारक के बचाव पक्ष के गवाहों और निर्दोष मिस्री प्रदर्शनकारियों की हत्या करने वाले साथ थे
. प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, मुबारक के साथी अभियुक्तों मे से केन्द्रीय सुरक्षा बलों के पूर्व प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल"अहमद रमज़ी"ने अपने वकील से मुलाकात की और आज अदालत में अपना बचाव करने की योजना की समीक्षा की
न्यायालय की पूर्व बैठक में कुछ गवाहों ने अहमद रमज़ी को प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने का असली जिम्मेदार बताया ऐसा लगता है कि यह कार्यवाई अल आदली और मुबारक को बरी होने के उद्देश्य से किया गया है
856256