IQNA

14:50 - September 11, 2011
समाचार आईडी: 2185146

यहूदी शासन का राजदूत काहिरा से तल अवीव भागा

अंतर्राष्ट्रीय समूह: कल 9 सितम्बर को लाखों प्रदर्शनकारियों के विरोध के बाद यहूदी शासन के राजदूत ने अपने एक निजी विमान से तल अवीव गंतव्य के लिए काहिरा छोड़ दिया है

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने समाचार नेटवर्क"अल आलम, के अनुसार बताया कि मिस्री प्रदर्शनकारियों ने कल दोपहर के बाद इजराइली दूतावास की दीवार के हिस्से को नष्ट कर दिया और उसे अपने कब्ज़े में कर लिया इस कारण राजदूत डर गए और यहूदी शासन के दूतावास के कर्मचारी काहिरा में है
यहूदी मीडिया की इस ख़बर की घोषणा के बाद इस शासन के विदेश मंत्रालय ने आपात स्थिति घोषित करके अपने दूतावास के कर्मचारियों से तल अवीव लौटने की घोषणा की है
इसके अलावा यहूदी शासन के टेलीविजन ने कहा कि इसराइली विदेश मंत्री "Avigdor Lieberman,ने अपनी स्थिति पर नियंत्रण किया और इस बारे में मिस्र के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं
दरअसल, कल काहिरा के अल तहरीर स्क्वायर में लाखों प्रदर्शनकारियों के आयोजन के बाद हजारों मिस्री प्रदर्शनकारियों ने हथौड़ा हाथ में लेकर काहिरा में इसराइली दूतावास के स्थानांतरित दीवार के विनाश की मांग की और"दीवारों को ध्वस्त कर दिया , और इसराइली राजदूत को काहिरा से निष्कासित किया जाना चाहिए नारे लगाते हुए काहिरा में इसराइली दूतावास की तरफ चले गए
857532
captcha