IQNA

7:16 - September 12, 2011
समाचार आईडी: 2185406

गद्दाफी का अंत निकट है

अंतर्राष्ट्रीय समूह:"लीबिया अल्यौम"समाचार पत्र के संपादक ने जोर देकर कहाः सभी लक्षण इस बात के संकेत हैं कि गद्दाफी लीबियाई परास्त तानाशाह का अंत निकट है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)सूचना केन्द्र अल आलम न्यूज नेटवर्क के हवाले से,"आदम रफ़ीक़ ने न्यूज नेटवर्क अल आलम चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहाःगद्दाफी की गिरफ्तारी के लिऐ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरपोल द्वारा जारी वारंट के बाद इस बात की पुष्टि होजाती है कि उसके शासन का समय लगभग समाप्त और गिरफ्तारी पूरी तरह निकट है.
उन्होंने कहा कि लीबिया के लोगों पर गद्दाफी के अत्याचारों के ज़ाहिर होने और ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के साथ संबंधों के पता चल जाने से दूर कर दिया गया है और संभावना नहीं है कि कोई देश ऐक मुजरिम को पनाह देने का स्वागत करे.
"लीबिया अल्यौम" के संपादक ने लीबियाई संक्रमणकालीन कौंसिल को जिन चुनौतियों का सामना है बताया और चेतावनी दी है,कि लीबिया, तानाशाही की एक लंबी अवधि के बाद एक नए युग का गवाह है और गद्दाफी के बाद अगले कदम के लिए पूरी योजना तैयार की जानी चाहिए.
858303
captcha