IQNA

मिस्र ने काहिरा में अमेरिकी दूतावास पर हमले का खंडन किया है

5:59 - September 13, 2011
समाचार आईडी: 2186181
इंटरनेशनल ग्रुप: मिस्र के आंतरिक मंत्रालय की तरफ से खबर प्रकाशित हुई है कि काहिरा में अमेरिकी दूतावास पर मिस्री प्रदर्शनकारियों के हमले का खंडन किया है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने मिस्र प्रकाशित समाचार पत्र"अल यौम अल साबे" के अनुसार उद्धृत किया कि मिस्र के आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी के एक प्रवक्ता मरवान मुस्तफा ने कहा कि काहिरा में अमेरिकी दूतावास पर किसी तरह का कोई हमला नही हुआ है केवल अमेरिकी दूतावास के सामने प्रदर्शनकारियों के एक छोटे से समूह ने आयोजन किया जो तुरंत समाप्त हो गया
शेख अब्दुल्ला उमर बिन अब्दुल रहमान ने अपने पिता की आज़ादी के लिए कि जो अमेरिका में क़ैद हैं अमेरिकी दूतावास के सामने परिवार के साथ भूख हड़ताल की थी इस बारे में कहा कि 17 सितंबर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारियों की छोटी संख्या ने दूतावास पर कब्जा करने का प्रयास किया था सुरक्षा बलों के हस्तक्षेप के साथ असफल रहे
मिस्र के भूतपूर्व सुरक्षा के उपाध्यक्ष "फवाद अलाम, ने भी जोर देकर कहा: कि मिस्र को राजनीति और सुरक्षा की नज़र से असाधारण परिस्थितियों को पीछे छोड़ देना चाहिए जबकि अमेरिका और इसराइल से मिस्री नागरिकों को बङी सख़्त नफरत है
उन्होंने कहा कि इसराइल के दूतावास पर कब्जे के बारे में अमेरिका के राष्ट्रपति की टिप्पणी और इसराइल द्वारा पांच मिस्री सैनिकों के मारे जाने को अनदेखी कर दिया और अब मिस्र में विरोधी भावना बढ़ गयी है
859017

captcha