अंतर्राष्ट्रीय समूह: ट्यूनीशियाई अधिकारियों ने बताया"अल बगदादी अली अलमहमूदी" लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री,को बुधवार, 22 सितम्बर दोपहर को गिरफ्तार किया गया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)वेबसाइट «acturank»के हवाले से, लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री जिन को इस से पहले अवैध रूप से ट्यूनीशिया में प्रवेश करने के अपराध में छह महीने जेल की सजा सुनाई जा चुकी थी, बुधवार शाम को ट्यूनीशिया छोड़ कर अल्जीरिया जाने की कोशिश कर रहे थे, गिरफ्तार कर लिया गया.
"अलमहमूदी"अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय और गद्दाफी शासन द्वारा सज़ा पाने वालों व्यक्तियों की सूची में नही थे, लेकिन वीज़ा न रखने और अवैध रूप से ट्यूनीशिया में प्रवेश करने की वजह से गिरफ्तार कर लिऐ गऐ.
लीबिया के तानाशाह के प्रति वफादार बलों में से कई लोग हाल के सप्ताहों के दौरान नाइजर और ट्यूनीशिया जैसे पड़ोसी देशों में भाग गऐ हैं और मुअम्मर गद्दाफी तथा उनके बेटे "Seif अल इस्लाम " को खोजने की कोशिशें अब तक असफल रही हैं.
लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने एक अरबी टेलीविजन नेटवर्क के साथ एक साक्षात्कार में कहा थाःगद्दाफी के विरोधिय़ों के समर्थन के कारण ट्यूनीशिया में शरण ली है, लेकिन संवाददाताओं का कहना है कि लीबिया के लोगों को इसमें संदेह है.
866180