IQNA

4:29 - September 27, 2011
समाचार आईडी: 2193865

इस्लामी देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की सभाः

अंतर्राष्ट्रीय समूह:इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की सभा 29 सितम्बर से 1अक्टूबर तक शहर "आस्ताना"कजाकिस्तान की राजधानी में आयोजित होगी.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) वेबसाइट «OCI»के हवाले से,«अक्मलुद्दीन ऐहसान ओग़लो»इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव न्यूयार्क की अपनी यात्र की समाप्ति और संयुक्तराष्ट्र में फ़िलिस्तीन के ऐक स्वत्रंत देश बनाऐ जाने की मांग का समर्थन करने के बाद आज 27 सितम्बर को क़ज़ाकिस्तान जारहे हैं ताकि इस्लामी देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की तीसरी बैठक में भाग लेसकें.
ऐहसान ओग़लो इस बैठक के उद्घाटन समारोह में इस्लामी सहयोग संगठन के 57 सदस्य देशों और कुछ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 400 देशी ,विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में भाषण देंगे तथा इस बैठक के उद्देश्य व कार्यक्रम का विवरण करेंगे.
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य और कार्य सदस्य देशों के बीच समेकन और एकता बढ़ाना है और स्वास्थ्य व दवा क्षेत्र में इस्लामी देशों के बीच संबंधों और सहयोग का विकास करना है.
इस्लामी देशों स्वास्थ्य मंत्रियों,संगठन में पर्यवेक्षक देशों के सदस्य, इस्लामी सहयोग संगठन से संबद्ध संस्थाओं, अंतरराष्ट्रीय सरकारी और गैर सरकारी संगठनों, यूनिसेफ और एड्स से लड़ने वाली विश्व फाउंडेशन इस सम्मेलन में उपस्थिति रहेंगे.
867258
captcha