IQNA

17:29 - September 28, 2011
समाचार आईडी: 2195203

यमन के रक्षा मंत्री एक जानलेवा हमले में बच गए

अंतर्राष्ट्रीय समूह: आज 27 सितम्बर को यमन के रक्षा मंत्री"मोहम्मद नासिर अहमद अली' पर इस देश के दक्षिण के शहर अदन में एक जानलेवा हमले में बच गए

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«leparisien»के अनुसार उद्धृत किया कि यमनी सुरक्षा अधिकारियों ने घोषणा की है कि शहर अदन में इस देश के सैन्य काफिले के रास्ते में एक कार में बम लगाया गया था जिसके विस्फोट से यमन के रक्षा मंत्री के साथियों में से 10 लोग घायल हो गए लेकिन मोहम्मद नासिर अहमद अली बिना किसी नुकसान के इस जानलेवा विस्फोट से बच गए
एक गवाह ने फ्रांस की समाचार ऐजेंसी से एक साक्षात्कार में कहा कि हमने पहले भयानक आवाज सुनी और उसके बाद सैनिकों को घायल देखा कि जो गाङी से उतर रहे हैं
सुरक्षा अधिकारियों के कहने के अनुसार, यह विस्फोट एक सुरंग के अंदर हुआ जहां यमन के रक्षा मंत्री की कार वाहक होटल की ओर बढ़ रही थी
वास्तव में, यमन के रक्षा मंत्री,पर पिछले महीने भी इसी क्षेत्र में आत्मघाती हमला हुआ था और उसमें भी उनकी जान बच गई थी
86855
captcha