IQNA

यमन में संकट के जारी रहने से इस्लामी सहयोग संगठन ने चिंता व्यक्त की है

17:30 - September 28, 2011
समाचार आईडी: 2195205
अंतर्राष्ट्रीय समूह: कल 26 सितंबर को इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव"अकमलुद्दीन एहसान ओग़लू" ने यमन में हिंसा में वृद्धि और नागरिकों के लगातार मारे जाने पर चिंता व्यक्त की है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«ओआईसी-ओसीआई»के अनुसार बताया कि इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव ने यमन में स्थिति का विश्लेषण, और प्रदर्शनकारियों की हत्या पर खेद व्यक्त किया है और इस देश की विभिन्न पार्टियों से बातचीत की मेज पर जल्द से जल्द उपस्थित होने और मौजूद संकट को हल करने के लिए कहा है
उन्होंने जोर देकर कहा: कि यमन की विभिन्न पार्टियों को हिंसा और निर्दोष लोगों की हत्या की किसी भी कार्यवाई से बचना चाहिए
एहसान ओग़लू ने अपने भाषण के दूसरे हिस्से में कहा: कि यमन के संकट को हल करने का केवल एक ही तरीका दोनों तरफ की बातचीत है राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा को बनाए रखने के लिए विभिन्न समूहों को एक दूसरे के साथ बातचीत के ज़रिए यमन की स्थिरता को बहाल करना चाहिए
दरअसल, यमन के राष्ट्रपति के सऊदी अरब से लौट आने के बाद से विभिन्न शहरों में उनके विपक्ष के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और अली अब्दुल्लाह सालेह के समर्थन में सैनिकों ने लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को हिंसक बना दिया
868167
captcha