ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)वेबसाइट «alwefaq.net»के हवाले से, बहरीन"14 फरवरी के क्रांतिकारी युवाओं" के गठबंधन ने इस आमंत्रण की घोषणा के साथ प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वह अपनी कारों पर सवार होकर सड़कों पर उपस्थित हों.
इस गठबंधन ने इस रैली का उद्देश्य मनामा जैसी कारोबारी शहर में ट्रेफ़िक सिस्टम को डिस्टर्ब तथा इस देश के लोगों के खिलाफ क्रूर आदेश जारी करने और लोगों की गरिमा व इज़्ज़त को हनन पंहुचाने के विरोध में जाना.
14 फरवरी युवा गठबंधन बहरीन,ने इस हफ्ते के गुरुवार को भी एक और प्रदर्शन करने का आहवान किया है और उसका उद्देश्य भी मनामा राजनयिक शहर में बाधाऐं पैदा करना बताया है.
इस बयान में सभी संस्थानों और कंपनियों और व्यापारियों से कहा है कि "हमद इब्न इसा अल खलीफा" शासन का समर्थन करने से हाथ उठालें,और जोर दिया:बहरीन में एक स्थिर आर्थिक वातावरण उस वक़्त तक नहीं बनाया जा सकता जब तक सरकार जनता की चुनी नहीं होगी.
14 फरवरी युवा गठबंधन बहरीन ने इसी तरह देश के 'Alnvydarat"क्षेत्र के स्थानीय निवासियों से शुक्रवार को भी नौवें निर्णायक प्रदर्शन रैली में भाग लेने का आग्रह किया है.
हालांकि बहरीन के अन्य भागों में भी कैदियों की रिहाई और निर्दोष लोगों के बचाव के लिए जो क्रूर आदेशों के ज़रये सजा भुगत रहे हैं प्रदर्शन जारी हैं.
872176