IQNA

10:27 - October 05, 2011
समाचार आईडी: 2199335

इस्लामी सहयोग संगठन के साथ अल अज़हर के सहयोग की समीक्षा हुईः

अंतर्राष्ट्रीय समूह:अल अज़हर इस्लामिक सेंटर और इस्लामी सहयोग संगठन के के बीच सहयोग के तरीक़ों पर परसों 3अक्तूबर को शे़ख़ अल अज़हर और इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव की उपस्थित के साथ काहिरा में समीक्षा की गई.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) सरकारी कुवैत न्यूज एजेंसी (Kvna)के हवाले से,"अहमद अत्तय्यब"शे़ख़ अल अज़हर और "एहसान अक्मलुद्दीन ओग़लो" इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव,ने काहिरा में परसों ऐक दुसरे से मुलाक़ात की और इस बैठक में मुस्लिम दुनिया की वर्तमान घटनाओं तथा इस्लाम और मुसलमानों के बारे में ग़लत व्याख्याओं को सही करने के उद्देश्य से अज़हर और इस्लामी सहयोग संगठन के बीच सहयोग के तरीक़ों पर चर्चा व वार्ता हुई.
अहमद अत्तय्यब ने इस बैठक में पश्चिमी समाजों में इस्लामी संस्थानों और संगठनों की मदद करने,पश्चिम में इस्लाम की गलत छवि को सुधारने और शुद्ध इस्लाम के मूल्यों की गलत व्याख्याओं से इस संगठन द्वारा रोकथाम में इस्लामी सहयोग संगठन की मजबूत भूमिका पर बल दिया.
बैठक में दोनो पक्षों ने इस्लामी मुद्दों जैसे क़ुदस शरीफ,फ़िलिस्तीनी लोगों के वैध अधिकारों और इस्लामी देशों की मदद जो गरीबी, बाढ़ और सामाजिक नामुनासिब स्थितियों से पीड़ित हैं,की रक्षा के लिए एक संयुक्त सम्मेलन आयोजन पर सहमत ब्यक्त की.
873175

captcha