ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA शाखा) इस्लामी संस्कृति और संबंध संगठन के अनुसार बताया कि शहर केप कोस्ट मे एक समारोह के दौरान घाना में इमामत और विलायत के परिवार और चाहने वालों और शियों की उपस्थिति के साथ शहर केप कोस्ट के मुसलमानों के सहयोग और सांस्कृतिक केन्द्र के प्रयास से मुबारक जाफरिया के नाम से खोला गया
इस समारोह में पवित्र क़ुरान की तिलावत के बाद"शेख युसुफ"ने ईरान के इस्लामी गणराज्य के सांस्कृतिक केन्द्र की तरफ से हज़रत अली इब्ने मूसा रज़ा(अ0स0)और विषेश कर हज़रत मासूमा(स0अ0) और इमाम मासूमीन के चरित्र और उनके जीवन के बारे में अपना भाषण दिया और इस्लामी और क़ुरानी कार्यक्रमों में से रक्षा और समर्थन के ख़ातिर और ख़ासकर जाफरिया दारूल क़ुरान की शुरूआत और विशेष रूप से खोलने में आध्यात्मिक समर्थन पर सराहना की है
दरअसल, इस दारूल क़ुरान का स्वतंत्र निर्माण शुरू किया गया है और उद्घाटन के पहले ही दिन 29 युवा पुरुष और महिलाऐं पंजीकृत सदस्य बन गयीं और हमारे देश के हौज़ ए इल्मिया के स्नातक मिशनरियों के शिक्षण की जिम्मेदारी केप कोस्ट की जाफरिया मस्जिद के इमाम और केंन्द्र के तहत होगी
878607