IQNA

20:11 - October 20, 2011
समाचार आईडी: 2208539

बहरीनी आबादी के शिक्षकों के उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया

अंतर्राष्ट्रीय समूह: कल 18 अक्तूबर को आले खलीफा शासन के सुरक्षा बलों ने बहरीनी आबादी के शिक्षकों के उपाध्यक्ष श्रीमती"जलीले अल सलमान" को गिरफ्तार कर लिया गया

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने समाचार नेटवर्क अल आलम के अनुसार उद्धृत किया कि कल आले खलीफा शासन के सुरक्षा बलों ने अल सहला गांव में श्रीमती जलीले अल सलमान के घर पर छापा मार कर दोबारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया है
आले खलीफा शासन की सैन्य अदालत ने इस से पहले भी श्रीमती जलीले अल सलमान को 3 वर्ष की सजा सुनाई थी
बहरीनी आबादी के शिक्षकों के उपाध्यक्ष की अचानक गिरफ्तारी से ऐसा लगता है कि उनके वकील के अनुसार अदालत ने अभी भी उनकी अपील का जवाब नहीं दिया है
सुश्री जलीले सलमान के परिवार वालों ने इस बारे में घोषणा की कि सुरक्षा बलों ने साढे तीन बजे सुबह प्रवेश द्वार में से एक द्वार को तोड़ कर छापे के इरादे से घर में घुसे थे कि श्रीमती जलीले सलमान के पिता ने इस हमले को रोकने के लिए तुरंत प्रवेश द्वार को खोल दिया
रिपोर्ट के अनुसार, आले खलीफा शासन के सुरक्षा बलों ने श्रीमती जलीले सलमान को गिरफ्तार करते समय किसी भी तरह का विवरण गिरफ्तारी के बारे में पेश नहीं किया
श्रीमती जलीले अल सलमान ने गिरफ्तारी के एक घंटे बाद अपने परिवार से संपर्क करके घोषणा की कि शहर"ईसा"के पुलिस केंद्र में हिरासत में हैं जहां इस से पहले 149 दिन हिरासत में थीं
882851
captcha