IQNA

6:36 - October 22, 2011
समाचार आईडी: 2208906

लीबिया के लोगों ने तानाशाह की हत्या पर जश्न मनाया

इंटरनेशनल ग्रुप: पिछली रात 20 अक्टूबर को लीबिया के विभिन्न शहरों के लोगों ने लीबिया के तानाशाह"मुअम्मर गद्दाफी,और उसके क़रीबी लोगों की हत्या पर जश्न और नृत्य किया

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने वेबसाइट अल आलम के अनुसार उद्धृत किया कि क्रांतिकारियों के साथ लोगों ने लीबिया के विभिन्न शहरों की आज़ादी और तानाशाह के चालीस साल के अंत पर अपनी महान जीत का जश्न"अल्लाह अकबर"की सदाओं के साथ मनाया
कल लीबिया के तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी को शहर Sirte में गिरफ्तार किया गया और फौरन ही क्रांतिकारियों ने उसकी मौत की सूचना दे दी
शहर Sirte के समाचार सूत्रों ने बताया कि प्रमुख गवाहों के कहने के मुताबिक गद्दाफी की गिरफ्तारी के बाद एक क्रांतिकारी द्वारा नौ मिलीमीटर की दूरी से बंदूक की गोली से मारा गया
वीडियो चित्र में गद्दाफी का शरीर एक वैन कार पर ऱखा था और उसके बाद एक एंबुलेंस में ऱखा गया जिसे अलग अलग समाचार नेटवर्कों ने दिखाया
क्रांतिकारियों के हाथों से गद्दाफी के रक्षा मंत्री"अबू बकर यूनुस"और गद्दाफी के दोनों बेटों"सैफुल इस्लाम" और"मोतसिम"को भी मार डाला गया जिसकी घोषणा सिर्त में तैनात बलों के कमांडरों और संक्रमणकालीन परिषद संसाधन की तरफ से की गयी है
लीबिया के सूत्रों ने घोषणा की है कि मुअम्मर गद्दाफी और सैफल इस्लाम के शरीर को सिर्त से मिसराने ले जाया गया है
883860
captcha