IQNA

इस्लामी संघ 'अलमदीना"का कल पेरिस में उद्घाटन हुआः

15:15 - October 23, 2011
समाचार आईडी: 2210225
अंतर्राष्ट्रीय समूह:इस्लामिक सोसाइटी "अलमदीना" का,कल 22 अक्टूबर को फ्रेंच विश्वविद्यालय के मुस्लिम छात्रों और स्नातकों के प्रयासों से में पेरिस में उद्घाटन हुआ.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट «saphirnews» के हवाले से,इस्लामिक सोसाइटी अलमदीना का उद्घाटन समारोह कल अध्यापकों, छात्रों,मुस्लिम और गैर मुस्लिम शिक्षकों तथा फ्रांस में रहने वाले सऊदी नागरिकों की उपस्थित में पेरिस बिजनेस स्कूल में आयोजित किया गया.
इस समारोह में इस्लामिक सोसाइटी की स्थापना के उद्देश्य,"मदीना' का मतलब और मुस्लिम संस्कृति व कल्चर के साथ उसके संबंध,इस्लाम के विकास में " मदीनऐ मुनव्वरा' की भूमिका और पेरिस में इस्लामी संस्थाओं के बीच संबंध पर बहस की गई.
यह समारोह पेरिस वाणिज्य स्कूल (ESCP यूरोप) में स्थानीय समय 15-18 बजे आयोजित किया गया और दिलचस्पी रखने वालों की अधिक संख्या उपस्थित रही.
884468
captcha