IQNA

फ्रांसीसी न्यायालय ने मार्सिले में बड़ी मस्जिद बनाने की अनुमति नही दी

13:36 - October 30, 2011
समाचार आईडी: 2214377
इंटरनेशनल ग्रुप: एक फ्रांसीसी अदालत ने मार्सिले शहर में बड़ी मस्जिद बनाने की अनुमति को इस मस्जिद की पार्किंग की योजना में कमी का बहाना और शहरी वातावरण के साथ तनासुब ना होने की बिना पर अनुमति नही दी है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट(इस्लाम टूडे)के हवाले से बताया कि मार्सिले की बङी मस्जिद के निर्माण की योजना साल 2009 में पास हुई थी लेकिन उस क्षेत्र के दुकानदारों और निवासियों के ऐतराज़ के कारण और रोक लगा दी गई थी इसी तरह फ्रेंच की चरम सही पार्टियों ने भी इस मस्जिद के एक बड़े क्षेत्र के निर्माण पर विरोध जताया है
इस मस्जिद को अगले वर्ष तक शुरू करना था जिसमें एक कुरान का मदरसा, पुस्तकालय, रेस्तरां और नमाज़ ख़ानों के स्थानों सहित था अब एक नए लाइसेंस के लिए पुन: आवेदन करना होगा
मार्सिले फ्रांस का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जिसमें 250 हजार से अधिक मुसलमान हैं जो तहखाने और किराए के कमरों और गिराज में नमाज़ पढने पर मजबूर हैं
यूरोपीय देशों के बीच फ्रांस में मुसलमानों की सबसे अधिक संख्या है और अंदाज़ा लगाया गया है कि इस देश के मुसलमानों की आबादी 5 से 6 मिलयन के बीच है इस देश में इस्लाम दूसरा सबसे बड़ा धर्म है
888900
captcha