IQNA

3:58 - October 31, 2011
समाचार आईडी: 2214700

आज यहूदी सेना ने गाजा पट्टी पर बमबारी की

अंतर्राष्ट्रीय समूह: आज 30 अक्टूबर को यहूदी शासन के सैनिक विमानों ने पूर्वी और दक्षिणी गाजा को निशाना बनाया

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट चैनल अल आलम के हवाले से बताया कि गवाहों के कहने के अनुसार पहला हमला आज सुबह पूर्वी गाजा के अल ज़ैतून क्षेत्र में अल क़िसाम के बटालियनों के कार्यालय पर किया गया
इस हमले में चारों ओर के घरों और इस कार्यालय को नुकसान पहँचा लेकिन कोई हताहत नही हुआ
दूसरे हमले में, यहूदी शासन के सैनिक विमानों ने दक्षिण पश्चिम में क़िसाम की बटालियनों की प्रशिक्षण साइट"खान यूनुस"को निशाना बनाया गया जिससे काफी नुकसान हुआ
इसके अलावा, कल गाजा में यहूदी शासन के हवाई हमले में क़ुदस के नौ फ़िलिस्तीनी कार्यकर्ता शहीद हो गए
889615
captcha