ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)मिस्र में प्रिंटेड समाचार पत्र "अल अहराम"के अनुसार,शहर " अज़्नीक" प्रांत "Bursa" पश्चिम तुर्की में मस्जिद जामे "अयासूफ़िया" इस साल ईद अल अज़्हा के दिन इस मस्जिद के बंद हुऐ 90 साल बाद फिर से खोली गई.
बर्सा प्रांत और आसपास के क्षेत्रों से हजारों तुर्की नागरिकों ने अल ईद अल अज़्हा के दिन मस्जिद जामे "अयासूफ़िया"की ओर कूच किया और नमाज़े ईद अल अज़्हा और विशेष इस दिन के आमाल इस मस्जिद में अंजाम दिऐ.
शहर " अज़्नीक" की मस्जिदे जामे "अयासूफ़िया" को 1920 में बंद किया गया था और नमाज़ वग़ैरह इस मस्जिद में बंद होगई थी और 90 वर्षों के बाद इस साल ईदअल अज़्हा व धार्मिक गतिविधियां फिर से शुरू होगईं.
इस्तांबुल में एक दूसरी मस्जिद इसी नाम ("अयासूफ़िया" )में है जो शुरू में क्रिश्चियन चर्च माना जाता था, लेकिन तुर्की सुल्तानों में से "सुल्तान मोहम्मद"ने इस्तांबुल के विजय के दिन अयासूफ़िया चर्च को एक मस्जिद में बदल दिया.
894734