ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«siliconindia»के अनुसार बताया कि इस मोबाइल फोन का माडल«MQ3500» है मोबाइल फोन की सामान्य सुविधाओं के अलावा दो संपूर्ण सिम कार्ड, पवित्र कुरान का पूरा पाठ और 31 इस्लामी किताबें,7 मशहूर क़ारियों की तिलावत, पांचों वक़्त की नमाज़ के वक़्त में स्वचालित साइलेंट सिस्टम, 29 भाषाओं में अनूदित कुरान, इस्लामी दुआऐं, कुरान की व्याख्याओं और पैगंबर मुहम्मद अकरम(स0अ0)की हदीसें शामिल हैं
तनमोल कंपनी के संस्थापक "Anvj Kanysh" ने बताया कि यह सबसे पहला मोबाइल फोन है कि जो भारत के मुसलमानों की ज़रूरतों के लिए डिजाइन किया गया है और व्यापक रूप से इसका स्वागत किया गया है
उन्होंने कहा कि यह मोबाइल फोन अब भारत भर में वितरित किया गया है और मुस्लिम प्रयोक्ताओं की जरूरत जैसे तारीख़ों की जानकारी और नमाज़ों के समय सहित है
902972