IQNA

15:02 - November 27, 2011
समाचार आईडी: 2229902

मोरक्को में इस्लामी पार्टी 'जस्टिस एंड डेवलपमेंट' की महान विजय

अंतर्राष्ट्रीय समूह: मोरक्को की इस्लामी पार्टी 'जस्टिस एंड डेवलपमेंट' ने संसदीय चुनाव में अपनी बड़ी जीत की घोषणा की है

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट न्यूज नेटवर्क अल आलम के अनुसार उद्धृत किया कि जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी के अभियान के प्रवक्ता "हसन लिमरानी" ने जोर दिया:कि इस पार्टी ने देश भर में अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ महान जीत हासिल की है
जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी के नेता "हसन अल दाऊदी"ने भी संवाददाताओं से कहा, कि प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मोरक्को के प्रमुख शहरों में हमने बहुत बड़ी जीत हासिल की है
दूसरी ओर मोरक्को के आंतरिक मंत्री"अल तय्यब अल शरक़ावी" ने संसदीय चुनाव में 45 प्रतिशत की भागीदारी की घोषणा की है
अल शरक़ावी ने कहा कि चुनाव के अंतिम परिणाम की कल 27 नवम्बर को ज़ोहर के बाद घोषणा की जाएगी
905263
captcha