ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) शाखा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम एशिया क्षेत्र के अनुसार बताया कि इस सम्मेलन में कि जो आज 21 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा अली अकबर विलायती के अलावा अलीगढ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष"अब्दुल अजीज" लखनऊ शहर के इमामे जुमा हुज्जतुल"सय्यद कलबे जव्वाद नक़वी"और नई दिल्ली में ईरान के इस्लामी गणराज्य के राजदूत " सय्यद मेंहदी नबी ज़ादे" उपस्थित रहेंगें
अली अकबर विलायती ने भारत के अलीगढ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष के निमंत्रण पर भारत में छठी शताब्दी से सम्बंधित नहजुलबलाग़ा की बहुमूल्य पांडुलिपियों के प्रक्षेपण के लिए इस देश का सफर किया है
रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति 'हामिद अंसारी"के साथ मुलाक़ात की और ईरान और भारत के बीच प्राचीन संबंधों और क्षेत्रीय घटनाओं पर चर्चा की
अली अकबर विलायती ने इस बैठक में इस्लामी जागरण और क्षेत्र में उसका प्रभाव और ईरान और भारत दो देशों के बीच अधिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया
919878