IQNA

मदीने के शिया दिवंगत रहबर की पहली बरसी आयोजित की गई

18:07 - January 14, 2012
समाचार आईडी: 2256508
अंतर्राष्ट्रीय समूह: कल 12 जनवरी की शाम को मदीने में सऊदी अरब के शिया आध्यात्मिक रहबर आयतुल्लाह शेख"मोहम्मद अली अल अमरी" की पहली बरसी सऊदी अरब के शहर क़तीफ में आयोजित की गई
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने न्यूज नेटवर्क Rasd, के अनुसार उद्धृत किया कि यह समारोह स्थानीय समय के अनुसार 8 बजे सऊदी अरब के शहर क़तीफ के मोहल्ले"अल मदनी" के"अल अब्बास"हुसैनिया में शुरू किया गया
सऊदी अरब के शिया ओलमा में से शेख़ 'मोहम्मद आले ख़ज़ीर, ने इस समारोह में कि जो मदीने में सऊदी अरब के शिया धार्मिक रहबर आयतुल्ला शेख"मुहम्मद अली अल अमरी"की पहली सालगिरह के अवसर पर आयोजन किया गया था भाषण दिया
शेख़ मोहम्मद अली अल अमरी पिछले साल 24 जनवरी को मज़हबे अहलेबैत(अ0स0)की लगातार 60 वर्षों की सेवा के बाद इस दुनिया से चले गए उन्होंने मदीने में अपना जीवन बिताया था और करीब अपनी 120 साल की जिंदगी में कई इल्मी और सामाजिक सेवाओं को अंजाम दिया था मदीना में उन्होंने एक बड़े हुसैनिया की स्थापना की थी कि इसमें शिया अपनी मजलिसे और समारोह को सऊदी दबाव के बावजूद आयोजित कर सकें
934408
captcha