IQNA

अरबईने हुसैनी के मौक़े पर 60 विभिन्न देशों के शियों की भागीदारी

5:18 - January 16, 2012
समाचार आईडी: 2257393
इंटरनेशनल ग्रुप: कल 60 विभिन्न देशों से बने ख़ासकर विदेशी ज़ाएरों के कारवां ने कर्बला में सय्यदो सरदार इमाम हुसैन(अ0स0) के चेहलुम के अवसर पर अज़ादारी में भाग लिया
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने इराकी समाचार एजेंसी इबा के अनुसार बताया कि इस कारवां के सदस्य नारा लगाते हुए और पैदल इमाम हुसैन(अ0स0)के रौज़े की तरफ चलते हुए अहलबैत(अ0स0)से अक़ीदत और अपनी मोहब्बत का सुबूत पेश किया
इराक में हुसैनी बहाली प्रथाओं के जिम्मेदार और इस्लामी विद्वान "हाशिम अल मूसवी" ने इस बात की तरफ इशारा करते हुए कहा कि विशेष विदेशी ज़ाएरों का कारवां 60 विभिन्न देशों के लोगों पर गठित था कि जिसने इमाम हुसैन(अ0स0)की अज़ादारी में भाग लिया
उन्होंने कहा कि यह लोग कर्बला की सड़कों पर नारे लगाते हुए मातम करते हुए पैदल इमाम हुसैन(अ0स0)के रौज़े की तरफ चले गये
अल मूसवी ने कहा: कि इस कारवां के सदस्यों ने विभिन्न नारों के साथ अहलेबैत(अ0स0)से मोहब्बत और शिक्षाओं से प्रतिबद्धता और उनके रास्ते पर चलने की घोषणा की
935088
captcha