IQNA

भारत में इमाम हुसैन(अ0स0)की सीरत की समीक्षा की गई

10:23 - January 21, 2012
समाचार आईडी: 2260321
राजनीतिक और सामाजिक समूह: 17 जनवरी को भारत के राज्य "उत्तर प्रदेश" में स्थित शहर"लखनऊ" के इमामबाङे"ग़ुऱानमआब" में एक बैठक के दौरान इमाम हुसैन(अ0स0)की सीरत की समीक्षा की गई
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) शाखा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम एशिया क्षेत्र के अनुसार बताया कि यह बैठक इस देश के शिया और सुन्नत जमात,विचारकों, और कुछ विद्वानों की उपस्थिति के साथ इस शहर के प्रमुख क़ारियों में से"नसीर अल हसन नूरी"द्वारा क़ुरान मजीद की तिलावत से शुरू हुई
उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित शहर बहराईच के इमामे जुमा और सुन्नत जमात के प्रसिद्ध आलिमे दन"ज़हीरूल हसन मदनी"ने इस कार्यक्रम में इमाम हुसैन(अ0स0)की सीरत की तरफ इशारा करते हुए कहा: कि इमाम हुसैन(अ0स0)केवल शियों तक सीमित नहीं हैं क्योंकि इमाम हुसैन(अ0स0)और उनके बावफा साथियों ने अल्लाह की मर्ज़ी और मानवता को भटकने से बचाने और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए अपनी जान को अल्लाह के रास्ते में निसार कर दिया
इसके अलावा लखनऊ शहर के इमामे जुमा हुज्जतुल इस्लाम 'कल्बे जवाद नक़वी, ने इस बैठक में कार्यक्रम के विषय के बारे में भाषण दिया
937721
captcha