ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट "सफ़ीर न्यूज़" के हवाले से, OSCE यूरोप ने स्विट्जरलैंड में इस्लामी संस्थाओं से आग्रह किया कि नस्लवाद और चरम पंथी समूहों का मुकाबला करने के एक एकल संगठन बनाऐं.
OSCE यूरोप के लोकतांत्रिक संस्थाओं और मानव अधिकारों के चैंबर के विशेषज्ञों ने स्विट्जरलैंड में मुसलमानों की स्थिति पर एक रिपोर्ट जारी करके गठबंधन के गठन को इस देश में मुसलमानों के अधिकारों के उल्लंघन को रोकने का सबसे अच्छा तरीका बताया है.
इस रिपोर्ट के आधार पर, यूरोप की सुरक्षा और सहयोग संगठन (OSCE) के सदस्यों ने स्विट्जरलैंड का दौरा और मुसल्मानों की स्थित की समीक्षा करके इस नतीजे पर पंहुची कि मुसल्मान अल्पसंखक बहुत सी समस्याओं, शहरी अधिकार प्राप्त करना,काम तलाश करना और औरतों के हिजाब जैसे मुद्दों से परेशान हैं और यह मुद्दे ऐक इस्लामी संगठन द्वारा ही चर्चा में लाऐ जा सकते हैं.
951130