ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) विदेश मंत्रालय के प्रेस विभाग के हवाले से, Ramin Myhmanprst ने पिछली रात, 13 फ़रवरी को नई दिल्ली में सहयूनी शासन के राजनयिकों पर हुऐ हमले में ईरान की भागीदारी के बारे में यहूदी शासन के दावे को रद्द करते हुऐ, बल दिया हमारे विचार में, यहूदी शासन और उनके समर्थक ही, मुख्य रूप से आतंकवादी घटनाओं के ज़िम्मेदार हैं और हाल ही में हुई दुर्घटना को इस्लामी गणतंत्र ईरान से जोड़ना पूरी तरह से निराधार है.
उन्हों ने कहाः हाल ही में हुई संदिग्ध घटना यहूदी शासन के अधिकारियों द्वारा संयोजित और इस्लामी गणतंत्र ईरान के चेहरे को बिगाड़ने की तलाश में अंजाम दी गई है.
मेहमान परस्त ने इस पर बल देते हुऐ इस्लामी गणतंत्र ईरान ने सबसे बड़ी क़ुर्बानी होने के बावजूद आतंकवादी कार्वाइयों की निंदा की है, इस शासन द्वारा मक़्बूज़ा ज़मीनों व ईरानी विद्वानों के साथ की जारही आतंकवादी कार्वाइयों से पब्लिक के विचारों को मोड़ने के उद्देश से यहूदी शासन द्वारा हाल की साज़िश को बेनतीजा बताया.
उन्होंने इसी तरह कुछ पश्चिमी देशों द्वारा यहूदी शासन का समर्थन और आतंकवादी गुटों की सूची से कुछ आतंकवादी गुटों के नाम हटाने की निंदा की और इस बात को दुनिया में आतंकवाद को बढ़ावा देना और मज़बूत करना कहा.
952976