ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट "अल जज़ीरा" के अनुसार, अहमद रफत, विशेष, मुबारक न्यायालय के न्यायाधीश ने16 फ़रवरी को अदालती बैठक के बाद इस बारे में कहाः, बुधवार 22 फ़रवरी को अदालत बचाव और रक्षा पक्ष के अंतिम शब्दों को सुनेगी और बैठक के अंत में उसी दिन मुबारक के खिलाफ आरोपों के बारे में अदालत का अंतिम आदेश पढ़ा जाऐगा.
उन्होंने कहा कि अंतिम आदेश जारी करने से पहले अदालत इसी तरह सार्वजनिक अभियोजन पक्ष और बचाव वकीलों की अंतिम बातों व दलीलों को सुनेगी.
मुबारक अपने दो बेटों जमाल व अला के साथ हुकूमत के वक्त घोटालों के जुर्म में फंसे हैं और मुबारक व उनके दो बेटों के अलावा हबीबुल आदिली देश के पूर्व मंत्री और कुछ पूर्व अधिकारियों पर भी अदालत में मुक़दमा चल रहा है.
954849