IQNA

कोसोवो में छात्रों ने एक विरोध सभा आयोजित कीः

5:35 - February 25, 2012
समाचार आईडी: 2279831
राजनीतिक और सामाजिक समूह: कोसोवो गणराज्य के उत्तर में स्थित शहर मत्रोवीत्ज़ा के ऐक उच्च विद्यालय स्कूल के छात्रों के एक समूह ने मुस्लिम परदे दार छात्राओं के साथ जो कि इस्लामी परदा पहनने के कारण स्कूल से निष्कासित कर दी गई थीं अपने समर्थन और एकजुटता का ऐलान करने के लिऐ एक विरोध रैली आयोजित की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) योरोप शाखा, विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने बुधवार 22 फ़रवरी को इस स्कूल के कलासों का बाइकाट कर दिया और परदे दार छात्राओं के स्कूल में वापस बुलाने का मुतालेबा किया.
फ़तिमा वली और राज़ा ज़ाना स्कूल से निष्कासित दो छात्राओं ने इस फ़ैसले की निंदा करते हुऐ बल दियाःइस्लामी परदा करना प्रत्येक मनुष्य का अधिकार और पूरी तरह निजी व ख़ुसूसी है और किसी को किसी के निजी मामलों मे दख़ालत का अधिकार नहीं है विशेष कर यह निष्कासन का फ़ैसला उस वक़्त लिया गय जब कि कुछ महीनों में पढ़ाई का साल समाप्त होने वाला है.
959132
captcha