ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट «xinhua »के अनुसार, अमेरिकी सैनिकों द्वारा कुरान मजीद के अपमान के ख़िलाफ़ अफगानिस्तान के मुस्लिम लोगों के विरोध प्रदर्शन और विभिन्न शहरों में अशांति के चलते हामिद करजई ने परसों 26 फ़रवरी को अफगान नागरिकों से शांत रहने की अपील की और कहा कि अवसरवादी लोगों को अनुमति न दें कि इस स्थिति का अपने लाभ के लिए उपयोग करें.
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने एक बार फिर बगराम बेस में अमेरिकी सैनिकों द्वारा कलामल्लाहे मजीद का अपमान किऐ जाने की निंदा करते हुऐ इस कार्य के अपराधियों को दंडित करने की आवश्यकता पर बल दिया.
यह बताना आवश्यक है कि बगराम बेस में अमेरिकी सैनिकों द्वारा कलामल्लाहे मजीद की कुछ प्रतियों के जलाऐ जाने की ख़बर प्रकाशित होने के साथ अफ़ग़ान मुस्लिम लोग सड़कों पर उतर आऐ और इस कार्वाई के ख़िलाफ़ अपने क्रोध का ऐलान किया जिसके परिणाम स्वरूप बहुत से अफगान नागरिक शहीद और घाएल होगऐ.
961095