ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट"सफीर न्यूज़, के अनुसार उद्धृत किया कि कल रात अज्ञात व्यक्तियों ने इसकूदन" मस्जिद पर हमला करके इस इबादत की जगह के दरवाज़ो और दीवारों पर मुसलमानों के खिलाफ नारे लिख दिए और स्वस्तिक चित्रों और उग्रवादी समूहों से संबंधित निशानियों को मस्जिद के चारों ओर लटका दिया है
आज सुबह जब इस मस्जिद के नमाज़ी नमाज़ पढने के लिए मस्जिद में दाख़िल हुए तो इन नारों को लिखा देखा तो सुरक्षा बलों और मुस्लिम अधिकारियों को इसकी सूचना दी
इस मस्जिद के अधिकारियों ने घोषणा की है कि मस्जिद के विभिन्न भागों में लिखी अलामतें एक ऑनलाइन इस्लामी विरोधी गुटों से संबंधित है कि जो हाल के महीनों में इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देने के लिए की गई है
इसके अलावा जब सुरक्षा अधिकारी इस जगह में दाख़िल हुए तो जोर देकर कहा कि पूरी ताकत के साथ, इस मस्जिद का अपमान करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा
साल 2004 में भी इस मस्जिद पर उग्रवादी समूहों द्वारा हमला किया गया था
961 110