IQNA

नाटो बलों के लिए कुरान के सम्मान का प्रशिक्षणः

5:16 - March 10, 2012
समाचार आईडी: 2288350
अंतरराष्ट्रीय समूह: अफ़गानिस्तान बगराम में अमेरिकी सैन्य बलों द्वारा क़ुरान के अपमान पर मुसल्मानों के विरोध को देखते हुऐ नाटो अपने बलों के लिऐ ऐक प्रशिक्षण पाठक्रम इस देश में क़ुरान का सम्मान करना के विषय पर आयोजित कर रहा है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) पाकिस्तान में प्रकाशित समाचार पत्र 'न्यूज' द्वारा, यह प्रशिक्षण पाठक्रम पिछले सप्ताह से शुरू किया जा चुका है और यह काम अफगानिस्तान में विदेशी ताकतों द्वारा मुस्लिम पवित्र पुस्तक की अपवित्रता को रोकने के उद्देश्य से बताया जा रहा है.
कर्नल "जॉर्ज" रॉबिन्सन, अमेरिकी मरीन की भाषा और संस्कृति में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में अखबार "लॉस एंजिल्स टाइम्स" से कहाः कि इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में अपने सैनिकों को इस से पहले कि यह बताया जाऐ कि क्या करना है और क्या नहीं इस मुद्दे को समझाया गया कि मुसलमानों के लिए कुरान क्यों महत्वपूर्ण है.

ऐक बात कि इस पाठ्यक्रम में जिस पर अधिक जोर दिया गया है, यह है कि पश्चिमी सैनिकों के अरबी भाषा के साथ अपरिचय के कारण, उनसे यह कहा गया है कि जब अरबी पाठ देखें तो काफी सतर्क रहें.और कोई ऐसा काम न करें जो अपवित्रता वाला हो.

968249

captcha