IQNA

पवित्र कुरान की एक मिल्यून प्रतियां अफगानिस्तान में मुद्रित और वितरित की जाऐंगीः

8:09 - March 12, 2012
समाचार आईडी: 2289949
कुरआनी गतिविधियों का विभागः अफगानिस्तान बगराम अड्डे में अमेरिकी सैन्य द्वारा पवित्र कुरान की अपवित्रता के जवाब में, इस देश के फाउंडेशन "तालीमुल क़ुरान" द्वारा एक मिल्यून पवित्र कुरान की प्रतियां जल्द ही प्रकाशित करके नागरिकों में वितरित की जाएंगी.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) मध्य एशियाई क्षेत्र शाखा,यह फाउंडेशन अमेरिकी सेना द्वारा कुरान जलाऐ जाने की प्रतिक्रिया और अफगानिस्तानी धार्मिक समुदाय को मजबूत बनाने के क्रम में, लगभग पवित्र कुरान की एक मिल्यून प्रतियां इस देश के लोगों के बीच मुद्रण और वितरित की जाएंगी.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के लोगों के बीच पवित्र कुरान की लगभग 35 हजार प्रतियों को फाउंडेशन "तालीमुल क़ुरान" ने वितरित किया, और इस परियोजना को देश भर में लागू किया जाएगा.
इसी हाल में इस देश के फाउंडेशन "तालीमुल क़ुरान" ने नागरिकों से अपील की इस देश में पवित्र कुरान की फ़िज़ा पैदा करें और क़ुरान के आदेशों और मार्गदर्शन पर अमल करें क्यों कि इस संघ की नज़र में वह विरोध जिन में अफगानिस्तान के लोगों का ख़ून बहाया जाऐ केवल इस्लाम के दुश्मनों के लाभ में होगा.
969942

captcha