IQNA

8:12 - March 12, 2012
समाचार आईडी: 2289954

अमेरीकी मेट्रो को कुरान की आयतों से सजाया गयाः

अंतरराष्ट्रीय समूह: बोस्टन की इस्लामिक सोसाईटी ने इस्लामोफोबिया से मुकाबला और इस्लाम का असली चेहरा पेश करने के लिए, मेट्रो स्टेशनों में कुरानी आयतों के संदेश के साथ बैनरों को स्थापित किया.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट «mooslym» के हवाले से, नए साल में इस्लाम की ओर आमंत्रित करने की योजना " इस्लाम से न डरो,उसको समझो"के नारे के साथ सफल कार्यान्वयन के बाद, बोस्टन की इस्लामिक सोसाईटी ने फिर ऐक योजना "इस्लाम 101" के रूप में शुरू की है.
यह योजना वर्तमान में बोस्टन मेट्रो में लागू की जा रही है और इस्लाम के विषय के साथ कुरानी आयतें और विज्ञापन बैनर इन स्थानों में लगाऐ जारहे हैं.
बोस्टन की इस्लामिक सोसाईटी की योजना है कि योजना101 को जल्द ही दूसरे अमेरिकी मेट्रो स्टेशनों में लागू किया जाऐगा.
969824

captcha