इंडोनेशिया में धार्मिक वार्ता सम्मेलन आयोजितः
सामाजिक और राजनीतिक समूहः ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, पूर्वी तिमोर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड देशों के प्रतिभागियों की उपस्थित के साथ 24 मार्च को धार्मिक बातचीत सम्मेलन इंडोनेशिया में आयोजित किया गया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया शाखा, इस सम्मेलन में, बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म, इस्लाम और ईसाई धर्म जैसे विभिन्न धर्मों के नेताओं की उपस्थित थी.
इस सम्मेलन में भाग लेने वालों ने शांति को पैदा करने और मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीकों से हल करने में धर्म की भूमिका पर बातचीत और बहस की.
बैठक में थाई मुस्लिम प्रतिनिधियों ने कहा कि यह बैठक अन्य धर्मों के अनुयायियों के लिए इस्लाम धर्म के परिचय के लिए बहुत अच्छा अवसर है.
इसी तरह इस सम्मेलन में ऐशियाई देशों में संबंधों को मज़बूत करने तथा क्षेत्री देशों के
धार्मिक नेताओं में बातचीत को बढ़ावा देने और युवाओं के प्रशिक्षण व धार्मिक नेताओं के साथ जनता के अधिक से अधिक संबंधों के स्थापित करने पर बल दिया गया.
974957