ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) इस्लामी संस्कृति और संबंध संगठन शाखा अनुसार,यह उत्सव, कनाडा में रहने वाले ईरानियों की मौजूदगी में "संस्कृति और वसंत की पूर्व संध्या पर ईरान की कला" के उन्वान से ओटावा, कनाडा में आयोजित किया गया.
इस श्रृंखला में, जो इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूतावास व सांस्कृतिक विमर्श के सहयोग से ईरानी सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया,कुछ प्रदर्शनी जिन में ईरान की ख़ूबसूरती के फोटो और पोस्टर, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, क़ीमती कला पुस्तकों और प्राचीन हफ़्त सीन दस्तर्ख़्वान की प्रदर्शनी को स्थापित किया गया.
ओटावा में इस्लामी गणतंत्र ईरान के स्कूल के प्रयासों से पारंपरिक व्यंजनों की एक किस्म की प्रदर्शनी और पेशकश जो ईरानी परिवारों द्वारा तैयार किया गया था इस त्योहार का एक और हिस्सा था.
975254