IQNA

पाकिस्तान में कुरान और अहलेबैत (अ.स.) सम्मेलन आयोजित किया गयाः

5:51 - March 27, 2012
समाचार आईडी: 2294962
कुरआनी गतिविधियों का विभागः कुरान और अहलेबैत (अ.स.) सम्मेलन परसों, 25 मार्च,को देश के शहर कराची में, पाकिस्तान एकता सभा की ओर से आयोजित किया गया था.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) पश्चिम और दक्षिण पश्चिम एशिया क्षेत्र शाखा, यह विशाल सम्मेलन, रविवार, 25 मार्च,को स्थानीय समय 14 बजे सौ हजार से अधिक लोगों की उपस्थित के साथ आयोजित किया गया, विभिन्न शहरों से भाग लेने वालों के विभिन्न समूह अमेरिका और इसराइल के ख़िलाफ़ और लब्बैक या हुसैन का नारा लगाते हुऐ सम्मेलन में जुड़ते गऐ.
सम्मेलन की शुरुआत में पाकिस्तान मुस्लिम एकता सभा के सेंट्रल प्रवक्ता अल्लामा हसन ज़फ़र नकवी ने बोलते हुऐ कहा: इन दिनों, इस्लाम और कुरान के दुश्मन, शियाओं की हत्या करने में लगे हैं और दुर्भाग्य से सरकार इस बारे में कुछ नहीं कर रही है, हम सरकार से चाहते हैं कि आतंकवादियों के खिलाफ गंभीर कार्रवाई करे वरना स्वयम शिया लोग देश और अपने जीवन की रक्षा कर सकते हैं.
उन्हों ने दोहराया पाकिस्तान के शियाओं का सरकार से अनुरोध है कि अमेरिकी सरकार को देश के मामलों में हस्तक्षेप करने की इजाज़त न दें और अगर सरकार उन्की उपेक्षा करेगी,तो रैलियों को जारी रखा जाऐगा.
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सम्मेलन में भाग लेने वालों ने घोषणा की, कि अपने देश की रक्षा के लिऐ जीवन और संपत्ति को क़ुर्बान करदेंगे.
975377

captcha