IQNA

कुवैत की अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिताओं में 50 देशों की भागीदारी

19:22 - April 09, 2012
समाचार आईडी: 2301238
अंतरराष्ट्रीय समूह: कुवैत के इस्लामिक मामलों और Awqaf मंत्रालय के उप मंत्री ने"कुवैत पुरस्कार के विषय पर हिफ़्ज़, क़िरअत और तजवीदे कुरान करीम की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के 50 देशों के भागीदारी की घोषणा की है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने कुवैत प्रिंट समाचार पत्र Alqbs»के अनुसार उद्धृत किया कि कल 7 अप्रैल को कुवैत की विशेष अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता के संवाददाता सम्मेलन में कुवैत के इस्लामी मामलों और Awqaf मंत्रालय के उप मंत्री आदिल अल फल्लाह ने कहा: कि 56 देशों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है जिसमें से 50 देशों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आने की घोषणा की है
इस प्रतियोगिता में 90 खिलाङियों की उपस्थिति के साथ आदिल फल्लाह ने इशारा करते हुए कहा, कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 46 इस्लामी देश हैं और रूस, मध्य अफ्रीका, बोस्निया और सर्बिया सहित चार गैर-इस्लामी देश भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं
आदिल फल्लाह ने कहा: कि कुवैत पुरस्कार के विषय पर हिफ़्ज़, क़िरअत और तजवीदे कुरान करीम की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 अप्रैल से शुरू हो रही है और इस महीने की 30 तक जारी रहेगी
980 594
captcha