ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट «मिडलैंड्स कनेक्ट»के हवाले से, यह समारोह मुसलमानों को, इस्लाम धर्म, इस्लामी सिद्धांतों और मुस्लिमों को अमेरिकन सोसायटी के भाग के रूप में परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा.
इस समारोह में इसके अलावा भोज का आयोजन, पवित्र कुरान और इसके अनुवाद की प्रतियां प्रतिभागियों को दान की गईं और प्रतिभागी लोग कोलंबिया के इस्लामिक सेंटर की यात्रा का आनंद भी लेंगे.
कोलंबिया का यह इस्लामी केंद्र 1981 में दक्षिण अमेरीका के केरोलिना में मुस्लिमों को पूजा और शिक्षा के लिए ऐक स्थान व सेवाओं को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था.
मुतह्हर सबरी, केंद्र के अध्यक्ष ने कहा: इस्लाम जीवन का एक रास्ता है और इसका मतलब पैदा करने वाले के लिए आत्मसमर्पण करना है.
सबरी ने कहा अमेरिकी समाज में मुसलमानों की भूमिका और भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है और उनके साथ अन्य नागरिकों की तरह सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए.
985323