IQNA

22:21 - April 30, 2012
समाचार आईडी: 2315506

मिस्र में सऊदी दूतावास बंद कर दिया गया

अंतरराष्ट्रीय समूह: कल 28 अप्रैल को काहिरा में सऊदी दूतावास बंद कर दिया गया यह कार्यवाई सऊदी बादशाह के अपमान के आरोप में गिरफ्तार मिस्र के वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन के बाद किया गया

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने सऊदी अरब प्रिंट समाचार पत्र दारूल हयात के अनुसार उद्धृत किया कि आले सउद की जेलों में कैद मिस्री वकील अहमद अल जज़ाएरी, की गिरफ्तारी के विरोध में काहिरा में देश के दूतावास के सामने मिस्री जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया जिसकी वजह से सऊदी अरब ने कल अपने दूतावासों और कौंसिल ख़ानों को बंद कर दिया
आले सउद शासन ने आवश्यक विचार-विमर्श करने के लिए काहिरा से अपने राजदूत को बुला लिया है और मिस्र के "स्वेज"और"सिकन्दरिया"के शहरों में भी अपने वाणिज्य दूतावासों बंद कर दिया है
सऊदी अरब ने घोषणा की है कि मिस्र में सऊदी वाणिज्य दूतावासों और दूतावास के सामने अस्पष्टीकृत विरोध प्रदर्शनों और इन स्थानों पर मिस्रियों के हमला करने के लिए यह निर्णय लिया गया है
995 397
captcha