IQNA

12:42 - May 07, 2012
समाचार आईडी: 2320305

सामर्रा, इराक में इस्लामी दुन्या का सांस्कृतिक केन्द्रः

अंतरराष्ट्रीय समूह: इराकी प्रांत "सलाहुद्दीन" की प्रांतीय परिषद के अध्यक्ष ने "सामर्रा, इस्लामी सभ्यता और संस्कृति का केन्द्र" परियोजना की स्वीकृति की सूचना दी है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने इराक के स्थायी संवाददाताओं की समाचार एजेंसी के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि प्रांतीय परिषद के अध्यक्ष "सलाहुद्दीन अम्मार अलयूसुफ़ हमूद" ने घोषणा की है कि 5 मई को परिषद की ओर से "सामर्रा, इस्लामी सभ्यता और संस्कृति का केन्द्र" परियोजना की मंजूरी दी गई है.
परिषद के अध्यक्ष ने सामर्रा के शोधकर्ताओं, धार्मिक और सांस्कृतिक व्यक्तियों की मौजूदगी में अपने भाषण के दौरान कहा है कि सामर्रा को ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान के साथ भौगोलिक हवाले विशेष महत्व हासिल है और यह शहर खिलाफ़ते अब्बासी का केन्द्र भी रहा है.
उन्होंने "सामरुरा, इस्लामी सभ्यता और संस्कृति का केन्द्र" परियोजना के उद्घाटन के लिए शहर के विशेषज्ञों और सांस्कृतिक व्यक्तियों पर शामिल समिति के गठन की मांग की है.
1001061
captcha