IQNA

क़ज़ाकिस्तान में सक्रिय शिया व्यक्ति का निधनः

12:43 - May 07, 2012
समाचार आईडी: 2320308
राजनीतिक और सामाजिक समूह: 5 मई को क़ज़ाकिस्तान के शहर "चू" मैं सामाजिक, प्रचार और धर्मार्थ क्षेत्रों में सक्रिय प्रमुख शिया व्यक्ति "हाज मायल खान बायराम ऑफ" का निधन हो गया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के "केंद्र एशिया" क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार, क़ज़ाकिस्तान के प्रसिद्ध सामाजिक व्यक्ति "हाज मायल खान बायराम ऑफ" जिन्होंने "चू" के क्षेत्र में सांस्कृतिक, प्रचारिक और धर्मार्थ क्षेत्रों में अथक मेहनत की परसों 5 मई को इस दुन्या से कूच कर गए.
अहले बैत (अ) का पालन करने वाले इस प्रमुख व्यक्ति ने कई वर्षों की मेहनत और प्रयासों के बाद चू में मस्जिद इमाम अली (अ) की स्थापना की जो अहले बैत(अ) के अनुयाईयों की मज़्बूती और मुसलमानों के बीच एकता और बरकतों का सबब बनी है.
रिपोर्ट के अनुसार, विश्व अहले बैत (अ)बोर्ड के क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय मामलों के डिप्टी "मोहम्मद सालार" एक बयान के माध्यम से हाजी मायल खान बायराम ऑफ के निधन पर दुख प्रकट किया है.
1001495
captcha