ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने "Muslim Village" नेटवर्क के हवाले से, यह सम्मेलन मुसलमानों और ईसाइयों के बीच धार्मिक मतभेद खत्म करने और दोनों को आपस में बेहतर परिचय प्राप्त करने में सहायक होगा. इस बैठक का पहला दौर 2 से 3 मई को बेरूत में आयोजित हुआ. जिसमें डेनमार्क और मध्य पूर्व के मुसलमान और ईसाई रहनुमाओं ने भाग लिया था इस बैठक का विषय मुसलमानों और ईसाइयों में इफ़्हाम और तफ़्हीम था. उसे डेनमार्क की विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया था इस बैठक के अंतिम बयान में मानवाधिकार के सम्मान और एक दूसरे के धार्मिक मुक़द्दसात का सम्मान, अल्लाह पर ईमान, एक दूसरे की सहायता आदि को इस्लाम और ईसाई धर्म की संयुक्त बातों में माना गया है.
यह सम्मेलन डेनमार्क में पैगम्बर (स.) और इस्लाम के खिलाफ होने वाले अपमान के जवाब में आयोजित किया जाऐगा. ताकि इस्लाम और पैग़म्बर अकरम (स.) के बारे में सही तस्वीर प्रस्तुत की जा सके. संगठन इस्लामी डेनमार्क 27 इस्लामी संगठनों पर शामिल दल है डेनमार्क में दो लाख से अधिक मुसलमान रह रहे हैं.
1001270