IQNA

8:51 - May 08, 2012
समाचार आईडी: 2320878

सरकार के खिलाफ हर तरह के प्रदर्शन हराम हैं मलेशिया की राष्ट्रीय फतवा समितिः

अंतरराष्ट्रीय समूह: परसों 6 मई को मलेशिया की राष्ट्रीय फतवा समिति ने ऐक बयान के माध्यम से कहा है कि सरकार के खिलाफ हर प्रकार का धरना, विरोध रैली और प्रदर्शन इस्लाम की दृष्ट से हराम है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «radikal», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि समिति के अध्यक्ष "अब्दुल शकूर हुसैन" ने घोषणा की है कि सरकार गिराने के लिए हर प्रकार का विद्रोह प्रदर्शन इस्लामी शिक्षा की धारा से हराम है.
उल्लेखनीय है कि मंगलवार के दिन प्रधानमंत्री के इस बयान कि प्रदर्शन करने वाले सरकार को गिराने के दरपे थे, के दूसरे दिन ही यह फ़्तवा जारी किया गया. मलेशिया के प्रधानमंत्री ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों सख़्त आलोचना का निशाना बनाते हुए कहा है कि प्रदर्शनकारी लोग मलेशिया के इस्तेक़लाल चौक को काहिरा के अलतहरीर चौक में बदलने का इरादा रखते थे.

1002369
captcha