IQNA

लाहौर, सम्मेलन के दौरान पैगम्बर (स) के जीवन के हालात की समीक्षाः

8:23 - May 09, 2012
समाचार आईडी: 2321734
ज्ञान और चिंता समूह: 6 मई को अल्मुस्तफ़ा केंद्र की ओर से पाकिस्तान के शहर लाहौर में स्थित "अलहमरा" हाल में बैठक के दौरान पैगंबर (स) की सीरत और व्यक्ति के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के "दक्षिण पश्चिम एशिया" क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार, 6 मई को स्थानीय समय के अनुसार दिन 2 से 4 बजे तक लोगों की बड़ी संख्या की उपस्थिति में सम्मेलन के दौरान पैगम्बर (स) के व्यक्ति के विभिन्न पहलुओं पर रोश्नी डाली गयी.
उक्त सम्मेलन के दौरान देश के प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान "पीरज़ादा रजा षाक़िब मुस्तफ़ाइ" ने पैगम्बर (स) के बारे में विचार ब्यक्त करते हुए कहा: पैगंबर (स) की पवित्र जीवनी में मनुष्य के सामने आने वाली सभी समस्याओं का समाधान बयान किया गया है और मुसलमानों को चाहिए कि रसूल (स) का उम्मती और पैरूकार होने के नाते अपनी जीवन शैली में सीरते नबवी (स) का पालन करें ताकि दुनिया और आखिरत में सफलता पा सकें.
1001769


captcha