ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के "दक्षिण पश्चिम एशिया" क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार, 7 मई को भारतीय राज्य "झारखंड" के राज्यपाल "सैयद अहमद मज़लूम" ने शहर "अम्बेडकर नगर" में उलेमा, बुद्धिजीवियों और छात्रों के साथ साथ राजनीतिक और धार्मिक नेताओं की मौजूदगी में आयोजित होने वाली 42वें "यौमे हुसैन (अ)" सम्मेलन के दौरान इमाम हुसैन (अ) की सीरत पर रोशनी डाली है.
उन्होंने इमाम हुसैन (अ) की आध्यात्मिक शैली के बारे में कहा: इमाम हुसैन (अ) ने अत्याचार और बरबरीयत के खिलाफ क़्याम किया और कभी क्रूर शासकों के सामने सर नहीं झुकाया. और इस जंग में उन्होंने हक़ और न्याय के अधिग्रहण के लिए दुनिया वालों के सामने एक महान बलिदान पेश किया है.
रिपोर्ट के अनुसार, सम्मेलन के दौरान अरबी वसीक़ा कालेज के प्रोफ़ेसर हुज्जत इस्लाम "वसी हसन खान" और राजनीतिक नेता "उबैदुल्लाह खान" के अलावा कई विचारकों ने इमाम हुसैन (अ) के बारे में संबोधित किया.
1002977