ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)ने सूचना एजेंसी वेब साइट "अलआलम" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि दैनिक "अलअय्याम" की प्रशासनिक परिषद के अध्यक्ष और बहरीन राजा के मीडिया सलाहकार "नबील अलहम्र" के भाई "नजीब अलहम्र "ने कहा है कि परिवार आल खलीफा ने बहरीन को सऊदी अरब के हवाले करने का फैसला कर लिया है.
नजीब अलहम्र के अनुसार, ऑल खलीफा सरकार बहुत जल्द ऐक शाही फरमान के माध्यम से सऊदी अरब और बहरीन के बीच द्विपक्षीय संघ के गठन की घोषणा करेगी.
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ विशेषज्ञों ने पिछले सप्ताह के दौरान बहरीनी राजा और उसके सऊदी समकक्ष के बीच पत्रों के आवागमन के बारे में सूचना दी थी और इस सिलसिले का अंतिम पत्र बहरीनी प्रधानमंत्री के सहायक "मोहम्मद बिन मुबारक ऑल खलीफा" के द्वारा सऊदी बादशाह तक पहुंचाया गया जिसमें बहरीन को सऊदी अरब के साथ संबद्धित करने के ढांचे पर सहमति जताई गयी है.
1006022