ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)की रिपोर्ट के अनुसार बहरीन में विपक्षियों पर हिंसा की अखबार के बाद अमेरिकी सरकार ने बहरीन को हथियार की आपूर्ति बंद कर दी थी. किन्तु शुक्रवार के दिन फिर घोषणा की गई कि बहुत जल्द बहरीन को हथियार की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
अमेरिकी और विश्व मानवाधिकार संगठनों ने अमेरिकी कदम को अमेरिकी मानवाधिकार के सिद्धांतों के खिलाफ करार दिया है और अमरीका से मांग की कि आले खलीफा सरकार का समर्थन समाप्त करे. किन्तु अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया टोलेंड ने स्पष्ट किया कि अमेरिका जो हथियार बहरीन को देना चाहता है वह जनता के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होंगे.
अमेरिकी कांग्रेस ने पिछले साल बहरीन सरकार के मानवाधिकार की उल्लंघन की वजह से हथियार की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था. और कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने कहा था ऐसी सरकारों का समर्थन जो अपनी जनता के अधिकारों का ध्यान नहीं रखती गलत है और यह अमेरिकी हितों के खिलाफ है.
1005590