IQNA

9:29 - May 14, 2012
समाचार आईडी: 2325221

बहरीन में शिया हत्या, अमेरिकी समर्थन!ः

अंतरराष्ट्रीय समूह: अमेरिकी सरकार के बहरीन को हथियार बेचने की घोषणा का न केवल मानवाधिकार संगठनों ने विरोध किया बल्कि अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने भी आपत्ति जताई.

ईरानी की कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नोलयनड के घोषणा के बाद जिसमें बहरीन को हथियार बिक्री करने की बात की है, मानवाधिकार संगठनों ने अमेरिकी कदम की निंदा की है. हालांकि अमेरिकी अधिकारियों पिछले साल अक्तूबर में बहरीन सरकार के हिंसक कदम की वजह से हथियार की बिक्री बंद कर दी थी. लेकिन अब बहरीन प्रधानमंत्री सलमान बिन अहमद आले खलीफा के वाशिंगटन के दौरे के बाद अमेरिकी हथियार की दोबारा बिक्री शुरू हो रही है.
अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि "पैट्रिक लीही" ने कहा कि इस समय अमेरिकी हथियार की बिक्री से बहरीन में गलत संदेश जाएगा. बहरीन सरकार को लोगों के कानूनी मांगो का सम्मान करने और सुरक्षा बलों को हिंसा और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या पर जवाबदेह ठहराया जाए .
1006519
captcha