IQNA

12:18 - May 15, 2012
समाचार आईडी: 2326368

दक्षिणी फ्रांस के मुसलमानों की सभा का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय समूह: इस वर्ष 27 मई को दक्षिणी फ्रांस के मुसलमानों की दसवीं वार्षिक सभा शहर"मार्सिले"में आयोजित की जाएगी

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«ramsud»के अनुसार उद्धृत किया कि देश के इस्लामी संगठनों के संघ के प्रयास से दक्षिणी फ्रांस के मुसलमानों की दसवीं वार्षिक सभा ट्यूनीशिया, अल्जीरिया और सऊदी अरब की मशहूर शख़्सियतों की उपस्थिति के साथ आयोजित की जाएगी
इस सभा का विषय "इस्लाम सुलह और शांति का धर्म"होगा इससे ट्यूनीशिया की इस्लामी पार्टी अल नेहज़ा, के रहनुमा राशिद अल ग़नूशी, फ्रांस के इस्लामी संगठनों के संघ के पूर्व अध्यक्ष फवाद अलवी" यूरोपीय संस्थान के मानविकी और इस्लामी विज्ञान(IESH) के अध्यक्ष अहमद जबला" विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा मामलों के ज़िम्मेदार और इस्लामी संगठनों के संघ के उपाध्यक्ष मोहसिन अनक़ाज़ू सहित ऐसे लोग हैं जो इस्लामी शिक्षाओं के विभिन्न पहलुओं के बारे में भाषण देंगें
हिफ़्ज़ और क़िरअते कुरान की प्रतियोगिता का आयोजन विशेष रूप से बच्चों और किशोरों, इस्लामी किताबों और आसार की प्रदर्शनी, सवाल और जवाब की बैठकें और प्रमुख मुस्लिम विद्वानों के साथ मुलाक़ात दक्षिणी फ्रांस के मुसलमानों की सभा के इस पाठ्यक्रम के प्रमुख वर्गों में से है
साल 2011 की वार्षिक बैठक"मुसलमानों के वर्तमान युग में ज्ञान और जागरूकता, के विषय पर आयोजित की गई थी
1007309
captcha